कपूरथला की न्यू आहूजा स्वीट्स को कोर्ट से राहत: निगम ने नोटिस वापस लेकर सील खोली; कांग्रेस पार्षद के पति की है शॉप – Kapurthala News

कपूरथला की न्यू आहूजा स्वीट्स को कोर्ट से राहत:  निगम ने नोटिस वापस लेकर सील खोली; कांग्रेस पार्षद के पति की है शॉप – Kapurthala News




कपूरथला नगर निगम द्वारा 2 दिन पहले सील की गई न्यू आहूजा स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट को अदालत से राहत मिली है। अदालत में मामला पहुंचने के बाद नगर निगम ने अपने नोटिस वापस ले लिए और दुकान पर लगाई गई सील खोल दी। न्यू आहूजा स्वीट्स के मालिक विशाल आहूजा ने इसकी पुष्टि की है। यह कार्रवाई नगर निगम मेयर चुनाव से एक दिन पहले की गई थी। नगर निगम की टीम ने कांग्रेस पार्षद नेहा आहूजा के पति विशाल आहूजा के न्यू आहूजा स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट को कथित निर्माण संबंधी अनियमितताओं के आरोप में सील कर दिया था। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा भी हुआ था। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद नगर निगम के एटीपी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकान को सील किया था। मालिक विशाल आहूजा ने अदालत का खटखटाया था दरवाजा इस कार्रवाई के खिलाफ दुकान मालिक विशाल आहूजा ने अदालत का रुख किया। विशाल आहूजा के अनुसार, सुनवाई के दौरान अदालत ने नगर निगम से सवाल किया कि यदि इमारत अवैध थी, तो उसे पहले एनओसी और अन्य आवश्यक अनुमतियां कैसे जारी की गईं। कोर्ट में निगम नहीं बता पाया ठोस कारण उन्होंने बताया कि निगम इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद नगर निगम ने अपने नोटिस वापस लेने का फैसला किया और दुकान की सील खोल दी। फिलहाल, नगर निगम की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *