पठानकोट में ट्रेन से कटकर युवक की मौत: लाश के हुए 5 टुकड़े, झाखोलाड़ी-सरना रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा – Pathankot News

पठानकोट में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:  लाश के हुए 5 टुकड़े, झाखोलाड़ी-सरना रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा – Pathankot News




पठानकोट-अमृतसर रेल सेक्शन पर देर रात एक युवक की डीईएमयू की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा बुधवार की देर रात 11 बजे के आसपास झाखोलाड़ी-सरना के बीच रेलवे ट्रैक पर हुआ। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जीआरपी की ओर से मामले की जांच की जा रही है। लाश को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। इस दौरान पहचान न हो पाने पर लाश का पोस्टमार्टम करवा सरकारी तौर पर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। देर रात जीआरपी को मिली थी जानकारी
जीआरपी चौकी भरौली जंक्शन प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बीती रात रेलवे किलोमीटर संख्या 97/2-3 के बीच झाखोलाड़ी-सरना रेलवे ट्रैक पर अमृतसर से पठानकोट आ रही ट्रेन संख्या 74675 डीईएमयू की चपेट में आने से किसी की मौत हो गई। जिसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। शव के पास से कोई भी दस्तावेज और पहचान पत्र नहीं मिला। जिसके बाद आसपास के लोगों से भी शव की पहचान संबंधी पूछताछ की गई। लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिली।
सिविल अस्पताल भेजा गया शव
अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है तथा पहचान होने की संभावना को देखते हुए उसे 72 घंटे तक सिविल अस्पताल के शव गृह में रखा जाएगा।
जीआरपी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का कोई परिजन या परिचित लापता है अथवा मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल जीआरपी चौकी भरौली जंक्शन से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *