जालंधर में नारी निकेतन पहुंचे मनीष सिसोदिया: बच्चियों की देखभाल को बताया शानदार, व्यवस्थाओं की सराहना की; राजनीतिक सवालों से बनाई दूरी – Jalandhar News

जालंधर में नारी निकेतन पहुंचे मनीष सिसोदिया:  बच्चियों की देखभाल को बताया शानदार, व्यवस्थाओं की सराहना की; राजनीतिक सवालों से बनाई दूरी – Jalandhar News




आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया आज जालंधर के नारी निकेतन पहुंचे। उन्होंने संस्था का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मीडिया द्वारा राजनीतिक मुद्दों पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने किसी भी विवादित विषय पर सीधे जवाब देने से परहेज किया। सिसोदिया ने नारी निकेतन के प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि यहां बच्चियों की देखभाल बेहतर तरीके से की जा रही है। संस्था का निरीक्षण करने के बाद मनीष सिसोदिया ने वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नारी निकेतन के प्रबंध बेहतर हैं व यहां रह रही बच्चियों की देखभाल बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ की जा रही है। संस्था का निरीक्षण किया आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया आज जालंधर दौरे पर रहे। इस दौरान वह विशेष रूप से नारी निकेतन पहुंचे, जहां उन्होंने संस्था का निरीक्षण किया और वहां रह रही बच्चियों व महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। केवल संस्था के काम पर रखा ध्यान मीडिया से बातचीत के दौरान मनीष सिसोदिया ने नारी निकेतन की व्यवस्थाओं की ही सराहना की। उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा से परहेज करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं और जालंधर नारी निकेतन का प्रबंधन सराहनीय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *