लुधियाना में स्कूल ऑफ एमिनेंस में फर्जीवाड़ा: परीक्षा देने आए दूसरे युवक, सरकारी नौकरी की चाह; हरियाणा के 2 उम्मीदवारों पर FIR – Ludhiana News

लुधियाना में स्कूल ऑफ एमिनेंस में फर्जीवाड़ा:  परीक्षा देने आए दूसरे युवक, सरकारी नौकरी की चाह; हरियाणा के 2 उम्मीदवारों पर FIR – Ludhiana News




लुधियाना के सेखेवाल स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि हरियाणा के दो उम्मीदवारों ने अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा देने के लिए भेज दिया। स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत पर दरेसी थाना पुलिस ने दोनों मूल उम्मीदवारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 5 अप्रैल 2026 की है। पंजाब स्टेट एजुकेशन बोर्ड द्वारा ग्रुप-डी (विज्ञापन संख्या 08/2025) के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही थी। लुधियाना के सेखेवाल स्थित ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। ड्यूटी के दौरान सेंटर प्रिंसिपल नरेश कुमार ने जांच में पाया कि दो उम्मीदवारों की जगह अज्ञात व्यक्ति परीक्षा दे रहे थे। प्रिंसिपल की कार्रवाई फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद प्रिंसिपल नरेश कुमार ने तुरंत पुलिस को इसकी लिखित शिकायत (पत्र नंबर 20643/W) सौंप दी। दरेसी पुलिस ने जिन दो मुख्य उम्मीदवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वे दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। इनमें बिजेंदर निवासी नीम का चौतरा, वीपीओ धैन पाल, तहसील हांसी, जिला हिसार (हरियाणा) और अंकुश निवासी लल्लन पट्टी, गांव बठमारा (हरियाणा) शामिल हैं। पुलिस की अब तक की कार्रवाई लंबी विभागीय जांच के बाद 8 जुलाई 2026 को दरेसी थाना पुलिस ने एफआईआर नंबर 136 दर्ज की है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच और परीक्षा देने वाले डमी कैंडिडेट्स की पहचान व तलाश का जिम्मा एएसआई सुखदेव सिंह को सौंपा गया है। जांच अधिकारी पुलिस के अनुसार, हरियाणा के इन दोनों युवकों ने सरकारी नौकरी हासिल करने के उद्देश्य से अपनी जगह अन्य व्यक्तियों को परीक्षा देने के लिए भेजा था, जिन्हें मौके पर पकड़ लिया गया। अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *