चंडीगढ़- नाके पर बवाल करने वाले युवकों ने संभाला ट्रैफिक: पहले नशे में पुलिस से भिड़े, अब 4 दिन चौराहों पर तख्ती लेकर खड़े रहेंगे – Chandigarh News

चंडीगढ़- नाके पर बवाल करने वाले युवकों ने संभाला ट्रैफिक:  पहले नशे में पुलिस से भिड़े, अब 4 दिन चौराहों पर तख्ती लेकर खड़े रहेंगे – Chandigarh News




चंडीगढ़ नाके पर बवाल करने वाले तीन युवक आज सेक्टर-16 मटका चौक पर ट्रैफिक संभालते दिखे। तीनों हाथ में बैनर लिए हुए थे, जिस पर लिखा हुआ था डोंट ड्रिक एंड डाइव। हालांकि वह इस दौरान जींस और शर्ट पहनकर पहुंचे थे। रविवार रात फॉर्च्यूनर सवार तीनों युवकों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान दो युवक नशे में टली थी। जिसके बाद पुलिस से भी भिड़ गए थे। उन्हें अरेस्ट कर अदालत में पेश किया गया। जिसमें कोर्ट ने आरोपी युवकों का दस हजार रुपए का जुर्माना लगाने के साथ सजा सुनाई थी। सभी का तीन महीने के लाइसेंस सस्पेंड और चार दिन तक रोजाना दो घंटे चौहरों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ट्रैफिक संभालने का आदेश दिया गया था। युवकों के ट्रैफिक संभालते और पुलिस से भिड़ने के PHOTOS… चौराहे पर खड़े होकर क्या बोले… हमने ड्रिंक की थी, यह तो फॉरमेल्टी है जब भास्कर टीम ने युवकों से बात की तो वो बोले- “हमने ड्रिंक की हुई थी। हमें नाके पर रोका गया था। वहीं यह सब हुआ। बाकी आपको पता ही है कि कानूनी औपचारिकताएं होती हैं।” जब उनसे पूछा गया कि अदालत ने उन्हें सजा भी सुनाई है और उसके हाथ में जो तख्ती है, उस पर डॉट ड्रिंक एंड ड्राइव लिखा है, इस पर वह क्या कहना चाहेंगे? इस पर एक युवक ने कहा, “मैं यही कहना चाहूंगा कि ड्रिंक करके ड्राइव नहीं करनी चाहिए। इससे सिर्फ दूसरों का ही नहीं, अपना भी नुकसान हो सकता है। हम भी लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं। युवक बोले-कोई शराब पीकर न गाड़ी चलाए युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अन्य लोगों को संदेश दिया है कि शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए क्योंकि इससे दूसरों का और खुद का भी नुकसान होता है। उन्होंने इस घटना को केवल एक औपचारिकता (फॉर्मेलिटी) है। ये है पूरा मामला… ड्रंकन ड्राइव नाके पर रोकी थी फॉर्च्यूनर बीते रविवार 5 जुलाई को आधी रात सेक्टर-34/35 की डिवाइडिंग रोड पर लगे ड्रंकन ड्राइव नाके पर पुलिस ने फॉर्च्यूनर को जांच के लिए रोका। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। इनमें से दो युवक शराब के नशे में थे और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। कभी चालान काटने, कभी गाड़ी इम्पाउंड करने और कभी वीडियो बनाने को लेकर वे पुलिसकर्मियों से बहस करते रहे। तीन घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा मौके पर मौजूद महिला मार्शल सुखजीत कौर समेत अन्य पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुए। करीब तीन घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। इसके बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के आने के बाद भी दोनों युवक नहीं माने और पुलिस की गाड़ी में बैठने को लेकर भी बहस करने लगे। पुलिस ने दोनों को सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। आरोपियों की पहचान समराला (लुधियाना) निवासी गौरव अरोड़ा और लवजोत सिंह गौसल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार लवजोत गाड़ी चला रहा था और उसके शरीर में शराब की मात्रा 238 एमजी पाई गई। तीसरा युवक नशे में नहीं था और उसने पुलिस से सामान्य तरीके से बात की। जज ने VIDEO देख जताई नाराजगी दोनों आरोपी अपनी इम्पाउंड गाड़ी छुड़वाने के लिए सीजेएम कोर्ट पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस की महिला मार्शल सुखजीत कौर भी कोर्ट में मौजूद रहीं। उन्होंने रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक हुई पूरी घटना की वीडियो अदालत में दिखाई। वीडियो देखने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई और उन्हें फटकार लगाई। अदालत ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित करने के आदेश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *