अबोहर में दुकान में चोरी करने वाला निकला पड़ोसी: सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दबोचा; 2 युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ा; आरोपी नशे का आदी – Abohar News

अबोहर में दुकान में चोरी करने वाला निकला पड़ोसी:  सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दबोचा; 2 युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ा; आरोपी नशे का आदी – Abohar News




फाजिल्का जिले के अबोहर की रेगर बस्ती में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है, जिसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया।गली नंबर 6 निवासी ललित कुमार की किराने की दुकान पर पिछले काफी समय से चोरी हो रही थी। ललित ने अपने चचेरे भाई और पूर्व पार्षद रमेश धौलपुरिया की सलाह पर 3 दिन पहले दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। कैमरों की फुटेज से पता चला कि हाल ही में हुई 8 हजार रुपये की चोरी पड़ोसी प्रकाश ने की थी। इसके बाद ललित कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रकाश के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान घर से कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुईं। मौके पर 2 अन्य युवक भी मिले थे, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी प्रकाश नशे का आदी स्थानीय निवासियों के अनुसार, आरोपी प्रकाश नशे का आदी बताया जा रहा है। रेगर बस्ती के लोग पिछले कई दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मोहल्लावासियों ने राहत की सांस ली और इसकी सराहना की। कई बार हो चुकी दुकान में चोरी पूर्व पार्षद रमेश धौलपुरिया ने बताया कि ललित उसके चाचा का बेटा है उसने कई बार उसे चोरी होने की सूचना देते हुए उक्त युवक पर शक जताया था। हालांकि उसने ही ललित को कहा था कि ऐसे किसी पर आरोप नहीं लगा सकते उसे सबूत सहित पकडने के लिए वह कैमरे लगवाए जिस पर उक्त युवक पकड़ा गया। उसने बताया कि उनके मोहल्ले में कुछ लोग लाहन भी निकालते हैं जिसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *