लुधियाना में हेड ग्रंथी ने लाइव होकर पीया जहर, VIDEO: विदेश भेजने का दिया झांसा, 3 रसूखदारों ने 18 लाख ठगे; हालत गंभीर – Ludhiana News

लुधियाना में हेड ग्रंथी ने लाइव होकर पीया जहर, VIDEO:  विदेश भेजने का दिया झांसा, 3 रसूखदारों ने 18 लाख ठगे; हालत गंभीर – Ludhiana News




लुधियाना के थाना मेहरबान के अधीन आते गांव हवास में विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुए एक ग्रंथी ने फेसबुक पर लाइव होकर जहरीली दवाई पी ली। पीड़ित की पहचान रवि सिंह के रूप में हुई है जो गांव हवास का रहने वाला है। 30 वर्षीय भाई रविन्द्र सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रवि सिंह ने लाइव वीडियो के दौरान गांव के ही 3 रसूखदार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने पैसे हड़पने के बाद उसे डराया-धमकाया और पुलिस-प्रशासन ने भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की। रविन्द्र सिंह गुरुद्वारा साहिद बाबा दीप सिंह जी में हेड ग्रंथी हैं। ग्रंथी की आपबीती जत्थेबंदियों की धौंस दिखाता है ज्ञानी सुरिंदर पाल यह ज्ञानी सुरिंदर पाल मुझे जत्थेबंदियों की धौंस दिखाता है कि तुम जहां मर्जी जोर लगा लो, हम पैसे पुलिस-प्रशासन को दे देंगे पर तुम्हें कुछ नहीं देंगे। मैं अपील करता हूं जत्थेबंदियों और प्रशासन से कि मेरे जीते-जी मुझे कुछ नहीं मिला, तो मेरे मरने के बाद ही मेरे बच्चों को इंसाफ मिल जाए। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। इस बयान के बाद पीड़ित रवि सिंह ने वीडियो में ही जहरीली दवाई की शीशी खोली और उसे पी लिया। बयान के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई: पुलिस
थाना मेहरबान के प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि गांव हवास के रहने वाले रवि सिंह ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल काफी नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस पार्टी पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल गई है। रवि सिंह की हालत स्थिर होते ही जैसे ही उसके बयान दर्ज होंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *