स्पोर्ट्स अपडेट्स: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की नई किट लॉन्च

स्पोर्ट्स अपडेट्स:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की नई किट लॉन्च


स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की नई किट लॉन्च की गई है। दिल्ली में हुए कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की प्रेसिंडेंट पीटी उषा ने भारतीय दल के लिए किट लॉन्च की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा- ‘यह सिर्फ एक यूनिफॉर्म नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है। इसमें खिलाड़ी 1.4 अरब भारतीयों की उम्मीदें लेकर जा रहे हैं।’

पीटी उषा ने एथलीटों से कहा- ‘चाहे आप पोडियम पर खड़े हों या नहीं, बस अपना बेस्ट दें।’ ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स स्कॉटलैंड में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक खेला जाएगा। इसमें 124 सदस्यीय भारतीय टीम शामिल होगी।

———————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प ने फीफा अध्यक्ष को फोन करके धमकाया:अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी का रेड-कार्ड रद्द कराया; टीम बेल्जियम से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फीफा अध्यक्ष को फोन करके धमकाने का आरोप लगा है। अमेरिकी फुटबॉल टीम के खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन को मैच के दौरान रेड कार्ड दिखाया गया था। इसके चलते वे अगले मैच में नहीं खेल सकते थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *