एमपी में बाढ़ जैसे हालात, कार-जेसीबी नदी में बहे: राजस्थान में सवारियों से भरी बस फंसी, युवक बहा; वेस्टर्न रेलवे की 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ने लगे हैं। बालाघाट में महाराष्ट्र सीमा से लगी बाघ नदी उफान पर आने से किरनापुर-लांजी मार्ग पर पुल निर्माण में लगी कार, जेसीबी और लोडर तेज बहाव में बह गए। वहीं डिंडौरी में नर्मदा और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई घरों में पानी घुस गया। राजस्थान के राजस्थान में सवारियों से भरी बस पानी में फंस गई। जयपुर में मालेश्वर धाम पहाड़ी पर दोस्तों के साथ घूमने गया युवक पानी में बह गया। उसकी मौत हो गई, जबकि 2 दोस्त घायल हो गए। सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला। पुणे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन मौते हुईं। पिछले चार दिनों में राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। पश्चिम रेलवे की 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट टर्मिनेट करनी पड़ीं। खराब मौसम के कारण मुंबई आने वाली पांच उड़ानों का भी मार्ग बदलना पड़ा। मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से मुंबई और आसपास के इलाके लगभग थम गए। कई सड़कें पानी में डूब गईं, पेड़ उखड़ गए और दीवार व होर्डिंग गिरने की घटनाएं सामने आईं। गुजरात में अमरेली जिले के राजुला तालुका में पिछले 24 घंटों में 11 इंच बारिश हुई है। इससे घातरवाडी नदी में बाढ़ आ गई है। नदी की बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है। वढेरा गांव में कमर तक पानी भरा हुआ है। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link

