गुरदासपुर से तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना: तीन दिन में आनंदपुर साहिब समेत पांच धार्मिक स्थलों के करेंगे दर्शन – Batala News

गुरदासपुर से तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना:  तीन दिन में आनंदपुर साहिब समेत पांच धार्मिक स्थलों के करेंगे दर्शन – Batala News




पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लगातार विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, गांव कादियां गुज्जरां से श्रद्धालुओं से भरी एक बस को श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना किया गया। मनरूप सिंह रंधावा ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गांव कादियां गुज्जरां से श्रद्धालुओं को पवित्र यात्रा के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से लोगों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। तीन दिनों की होगी यात्रा श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। मनरूप सिंह रंधावा ने बताया कि यह यात्रा तीन दिनों की होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्री आनंदपुर साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब, विरासत-ए-खालसा, श्री कीरतपुर साहिब और माता नैना देवी के दर्शन करवाए जाएंगे। यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पंजाब और स्थानीय विधायक गुरदीप सिंह रंधावा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से लोगों में खुशी का माहौल है और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलने पर वे बेहद उत्साहित हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *