फरीदकोट में ‘सिमूवर्स-2026’ शुरू: डॉक्टरों को मिलेगी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग; मंत्री अमन अरोड़ा बोले- डिग्री के साथ स्किल भी जरूरी – Faridkot News

फरीदकोट में ‘सिमूवर्स-2026’ शुरू:  डॉक्टरों को मिलेगी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग; मंत्री अमन अरोड़ा बोले- डिग्री के साथ स्किल भी जरूरी – Faridkot News




पंजाब में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस), फरीदकोट में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘सिमूवर्स-2026’ का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य डॉक्टरों, पीजी विद्यार्थियों, नर्सिंग और एलाइड हेल्थ साइंसेज के छात्रों को सिमुलेशन आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। सम्मेलन का उद्घाटन पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया। इस अवसर पर विधायक एवं बीएफयूएचएस बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य गुरदित्त सिंह सेखों तथा वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजीव सूद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय में जेरियाट्रिक केयर प्रोवाइडर लैब, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन लैब, एडवांस्ड सर्जिकल सिमुलेशन सेंटर, मल्टीडिसिप्लिनरी एडवांस्ड सर्जिकल एनाटॉमी एंड इमेजिंग लैब तथा अपग्रेडेड ऑप्थैल्मोलॉजी डायग्नोस्टिक एंड लेजर ट्रीटमेंट लैब का उद्घाटन किया गया। इन अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को वास्तविक मरीजों पर उपचार से पहले सुरक्षित वातावरण में प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा। VC बोले- प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजीव सूद ने बताया कि सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, रोबोटिक सर्जरी, एंडोयूरोलॉजी, रिप्रोडक्टिव मेडिसिन, आर्थ्रोस्कोपी, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और अल्ट्रासाउंड आधारित प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विश्वविद्यालय के विकास कार्यों की सराहना की। वहीं, अमन अरोड़ा ने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि उच्च स्तरीय कौशल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण से डॉक्टरों का आत्मविश्वास बढ़ता है और मरीजों को अधिक सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *