टेस्ट मैच के बीच लाल की जगह गुलाबी गेंद: ICC की कोशिश- खराब रोशनी के कारण खेल न रुके, दोनों कप्तानों की सहमित जरूरी

टेस्ट मैच के बीच लाल की जगह गुलाबी गेंद:  ICC की कोशिश- खराब रोशनी के कारण खेल न रुके, दोनों कप्तानों की सहमित जरूरी


  • Hindi News
  • Sports
  • ICC Proposes Big Cricket Rules Change: T20 Inning Break, Test Pink Ball | Ahmedabad

दुबई2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल टेस्ट मैचों में पहली बार 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया गया था।

ICC क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। सबसे अहम प्रस्ताव लाल बॉल से शुरू हुए किसी टेस्ट मैच के बीच गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना है। गेंद उन स्थितियों में बदली जाएगी जब खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया हो।

लाल गेंद फ्लड लाइट्स में ठीक से नहीं दिखती है। जितनी देर खराब रोशनी हो उतनी देर लाल की जगह गुलाबी गेंद से खेल हो। हालांकि, इसके लिए मैच खेल रही दोनों टीमों के कप्तानों को सहमति देनी होगी। यह प्रस्ताव सिर्फ दिन में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए है। साथ ही ये नियम उन्हीं ग्राउंड पर लागू हो सकते हैं जहां पहले से फ्लड लाइट्स लगे हों। डे-नाइट टेस्ट मैच पूरी तरह से गुलाबी गेंद से ही होते हैं।

टेस्ट मैचों में बैड लाइट की वजह से कई बार दिन में 90 ओवर का खेल नहीं हो पाता है।

टेस्ट मैचों में बैड लाइट की वजह से कई बार दिन में 90 ओवर का खेल नहीं हो पाता है।

क्रिकबज के मुताबिक बदलावों से जुड़े प्रस्ताव गुरुवार को ICC चीफ एग्जीक्यूटिव कमिटी (CEC) की वर्चुअल बैठक में रखे गए। ICC क्रिकेट कमिटी के प्रमुख सौरव गांगुली भी बैठक में शामिल रहे। इन प्रस्तावों पर 30 मई को अहमदाबाद में होने वाली ICC बोर्ड बैठक में चर्चा होगी और मंजूरी मिलने पर नए नियम 1 अक्टूबर से लागू किए जा सकते हैं।

वनडे में कोच को मिलेगी ज्यादा आजादी

वनडे में हर पारी में दो ड्रिंक्स ब्रेक होते हैं। अभी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान सिर्फ सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ही मैदान पर जा सकते हैं। इसमें भी ड्रिंक्स ले जाने वाले खिलाड़ियों का क्रिकेट ड्रेस में होना अनिवार्य है। प्रस्ताव के मुताबिक हेड कोच को भी खिलाड़ियों से बात करने के लिए मैदान पर आने की परमिशन मिलेगी। टी-20 इंटरनेशनल में कोच को पहले से इसकी इजाजत दी जा चुकी है।

वनडे में अभी सिर्फ सब्सिट्यूट खिलाड़ी ही ड्रिंक्स ब्रेक्स के दौरान मैदान पर जा पाते हैं।

वनडे में अभी सिर्फ सब्सिट्यूट खिलाड़ी ही ड्रिंक्स ब्रेक्स के दौरान मैदान पर जा पाते हैं।

टी-20 में ब्रेक 20 से घटाकर 15 मिनट करने पर विचार

टी-20 इंटरनेशनल मैच में दोनों पारी के बीच का ब्रेक 20 मिनट से घटाकर 15 मिनट करने का प्रस्ताव है। इससे मैच जल्दी खत्म होंगे और ब्रॉडकास्ट शेड्यूल भी आसान होगा।

अवैध गेंदबाजी एक्शन पर हॉकआई की नजर

ICC ऑन-फील्ड अंपायरों को हॉकआई तकनीक उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। इससे मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर नजर रखी जा सकेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर काफी चर्चा हुई थी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर काफी चर्चा हुई थी।

—————————————————

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

विमेंस टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड रवाना:तिलक लगाकर विदाई दी गई; पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जीता था

भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई। फैंस ने ढोल-नगाड़ों के बीच प्लेयर्स को तिलक लगाकर खिलाड़ियों को विदाई दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *