बटाला में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: पिता ने लगाया हत्या का आरोप, बोले- ससुराल वालों ने पहले हार्ट अटैक, फिर बताई खुदकुशी – Batala News
बटाला के अधीन आते कस्बे बम्बोई अड्डा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रूबी के रूप में हुई है। रूबी की मौत के बाद उसके मायके परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ससुराल वालों के बयानों में विरोधाभास मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि रूबी की मौत के बाद ससुराल वालों के बयानों में बड़ा विरोधाभास देखने को मिला है। परिजनों के मुताबिक, ससुराल पक्ष ने पहले उन्हें फोन पर सूचना दी कि रूबी की मौत दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने की वजह से हुई है। लेकिन जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें नया मोड़ देते हुए बताया गया कि रूबी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। बयानों में इसी बदलाव के कारण मायके पक्ष का शक गहरा गया है। सरपंच और परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग इस दुखद घटना को लेकर गांव के सरपंच मक्खन सिंह ने भी सुबह सूचना मिलने के बाद दुख जताया और पुलिस से इस पूरे मामले की बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करने की मांग की। मृतका के परिवार का कहना है कि रूबी को सोची-समझी साजिश के तहत मौत के घाट उतारा गया है, इसलिए सच्चाई को सामने लाने के लिए गहन तफ्तीश होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का असली राज थाना प्रभारी (SHO) हरमीत सिंह ने बताया कि “इस मामले की शुरुआती तफ्तीश पंजग्रायां पुलिस चौकी की टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस मृतका और ससुराल पक्ष से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, विवाहिता की मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा करवाए जाने वाले पोस्टमार्टम और मौके से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जांच जारी है और जो भी इस मामले में कुसूरवार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Source link

