जल निकासी और सफाई के मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई हो – Jalandhar News

जल निकासी और सफाई के मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई हो – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर के नॉर्थ हलके से पूर्व विधायक और पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) केडी. भंडारी ने मानसून के आगामी मौसम को देखते हुए शहर में जलभराव की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की है। इसको लेकर जॉइंट कमिश्नर डा. सुमनदीप कौर को ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर नॉर्थ हलके तीन प्रमुख जल निकासी और सफाई के मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया िक चंदन नगर रेलवे अंडरब्रिज बरसात के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह ठप हो जाता है। यहां पानी इकट्ठा करने के लिए बने एक-एक लाख लीटर क्षमता वाले दोनों टैंक निगम की लापरवाही के कारण कीचड़ और मलबे से भरे पड़े हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *