जगन हत्याकांड को सुसाइड रूप देने की कोशिश: बैरक में पंखे से लटका मिला गमछा; रिकॉर्डिंग से बचने के लिए CCTV पर टूथपेस्ट लगाया – Ajmer News

जगन हत्याकांड को सुसाइड रूप देने की कोशिश:  बैरक में पंखे से लटका मिला गमछा; रिकॉर्डिंग से बचने के लिए CCTV पर टूथपेस्ट लगाया – Ajmer News


29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी।

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में 29 जून को हुए कुख्यात डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस और जेल प्रशासन की जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी विष्णु जाट ने हत्या को सुसाइड (आत्महत्या) का रूप देने क

.

जेल प्रशासन के अनुसार, बैरक का पंखा करीब 13 फीट की ऊंचाई पर है। ऐसे में किसी दूसरे शव को वहां तक उठाकर लटकाना तो दूर, कोई व्यक्ति खुद भी वहां आसानी से नहीं लटक सकता। शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों के बीच पहले से कोई रंजिश या प्लानिंग नहीं थी, बल्कि जगन द्वारा की गई किसी आपत्तिजनक टिप्पणी से खफा होकर विष्णु ने आवेश में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया।

कैमरे पर टूथपेस्ट लगाया

हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जेल में कुल 315 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें से 280 चालू हैं। जगन के ब्लॉक का मुख्य कैमरा तो सही था, लेकिन उसकी विशेष सेल (कोठरी) के अंदर लगे कैमरे के लेंस पर सफेद रंग का टूथपेस्ट जैसा पदार्थ पोता गया था ताकि अंदर की फुटेज साफ न आए। हालांकि, ब्लॉक के मुख्य कैमरे की फुटेज से यह साफ हो गया है कि वारदात के वक्त जगन की सेल में विष्णु जाट के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति अंदर नहीं गया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट- ज्यादा दबाव से टूटी गर्दन की हड्डी

छह सदस्यीय मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में जगन की मौत के कुछ कारण सामने आए हैं। अत्यधिक दबाव के कारण घटना के मात्र 3 मिनट के भीतर ही जगन की सांसें थम गईं। गर्दन के बीच वाले हिस्से में भारी अंदरूनी रक्तस्राव (हेमरेज) पाया गया है। सांस नली (ट्रेकिया) और भोजन नली (इसोफेगस) के आसपास भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मौत के सटीक समय और परिस्थितियों की अंतिम रिपोर्ट FSL और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। जगन के नाखूनों के सैंपल भी जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

अंतिम संस्कार के लिए भाई पप्पू गुर्जर धौलपुर रवाना

जगन गुर्जर की मौत के बाद जेल में बंद उसके भाई पप्पू गुर्जर को मंगलवार देर रात करीब 1 बजे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अजमेर जेल से धौलपुर के लिए रवाना किया गया। पप्पू को भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

————

ये खबरें भी पढ़िए…

1- छावनी बना डकैत जगन का गांव, 9 थानों की पुलिस तैनात; धौलपुर में होगा अंतिम संस्कार

कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में कुछ ही देर में होगा। जगन के पैतृक गांव में इसकी तैयारियां चल रही हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे जगन का शव गांव पहुंचा। गांव में 9 थानों की पुलिस तैनात है। पढ़ें पूरी खबर…

2- अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी ने तौलिए से गला घोंटा

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में सोमवार को डकैत जगन गुर्जर की हत्या हो गई। भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *