गुरदासपुर में मोबाइल टावर से 24 बैटरी चोरी: कार सवार चोरों ने आधे घंटे में की वारदात, 3.5 लाख रुपए का नुकसान – Batala News

गुरदासपुर में मोबाइल टावर से 24 बैटरी चोरी:  कार सवार चोरों ने आधे घंटे में की वारदात, 3.5 लाख रुपए का नुकसान – Batala News




गुरदासपुर जिले के कलानौर थाना क्षेत्र के गांव लखन कलां में एक मोबाइल टावर से 24 बैटरी चोरी हो गईं। चोर कार में आए थे और उन्होंने इस वारदात को महज आधे घंटे में अंजाम दिया। चोरी हुई बैटरियों की कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए बताई जा रही है। यह घटना देर रात करीब 1:28 बजे हुई, जब चोरों ने मोबाइल टावर के गेट की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पास की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की कार कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, चोर रात 1:28 बजे टावर के सामने अपनी कार रोकते हैं और 1:59 बजे उसी रास्ते से वापस लौट जाते हैं। चोरों ने बैटरी खोलने के लिए इस्तेमाल किए गए कुछ औजार भी टावर में छोड़ दिए। तेल भरवाने आए कर्मचारी को पता चला मोबाइल टावर के कर्मचारी सतीश कुमार शर्मा को सुबह टावर में तेल भरवाने आने पर चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि चोरों ने 24 बैटरी चुराई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग साढ़े 3 लाख रुपए है। घटना की जानकारी टावर के अधिकारियों को दे दी गई है और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। टावर के पास के दुकानदार सतिंदर शील शर्मा ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह इलाका स्कूल और रिहायशी क्षेत्र के पास है। अगर चोर ऐसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरी कर सकते हैं, तो रिहायशी इलाकों की सुरक्षा पर सवाल उठता है। उन्होंने पुलिस से इलाके में रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *