पठानकोट में घर के बाहर खड़ी बाइक से बैटरी चोरी: लोगों का आरोप-बढ़ रहे नशे के कारोबार के चलते बढ़ी वारदात, गश्त बढ़ाने की मांग – Pathankot News

पठानकोट में घर के बाहर खड़ी बाइक से बैटरी चोरी:  लोगों का आरोप-बढ़ रहे नशे के कारोबार के चलते बढ़ी वारदात, गश्त बढ़ाने की मांग – Pathankot News




पठानकोट में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला शहर के मोहल्ला कथोली (वार्ड नंबर 15) से सामने आया है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल की बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और सुरक्षा को लेकर नाराजगी का माहौल है। रोजमर्रा की तरह वाहन मालिक ने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात सुनसान माहौल का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बाइक की बैटरी निकाल ली। सुबह जब मालिक बाहर आया, तब जाकर इस चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। बढ़ते नशे के कारोबार से बढ़ीं आपराधिक घटनाएं स्थानीय निवासी शम्मी ने मोहल्ले की बदहाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय इलाके में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बहुत ज्यादा बढ़ गई है। शम्मी ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि मोहल्ला कथोली में बड़े पैमाने पर नशे का अवैध कारोबार चल रहा है, जिसके कारण युवा अपराध की ओर बढ़ रहे हैं और इसी वजह से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रात की गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने की मांग चोरी की इस ताजा वारदात के बाद मोहल्ला वासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। एकजुट होकर लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में रात के समय नियमित पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) को तुरंत बढ़ाया जाए। इसके साथ ही, स्थानीय लोगों ने पुलिस से संदिग्ध युवकों पर कड़ी नजर रखने और नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *