पठानकोट में कई अवैध कॉमर्शियल इमारतें सील: झाखोलाहड़ी-जसवां लाहड़ी में प्रशासन का एक्शन; बिना मंजूरी के हो रहा था निर्माण – Pathankot News

पठानकोट में कई अवैध कॉमर्शियल इमारतें सील:  झाखोलाहड़ी-जसवां लाहड़ी में प्रशासन का एक्शन; बिना मंजूरी के हो रहा था निर्माण – Pathankot News




पठानकोट, 30 जून। जिला पठानकोट में गैर-अधिकृत व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) अर्शदीप सिंह के निर्देशों पर गांव झाखोलाहड़ी और जसवां लाहड़ी में कई व्यावसायिक इमारतों को सील कर दिया गया।
यह कार्रवाई जिला टाउन प्लानर (डीटीपी), सहायक टाउन प्लानर (एटीपी), ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और रेगुलेटरी विंग की प्रवर्तन टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सीलिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई और कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई।
अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले में योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने और शहरी नियोजन संबंधी कानूनों का सख्ती से पालन करवाने के लिए अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी, प्लॉट या व्यावसायिक परियोजना में निवेश करने से पहले संबंधित विभाग से उसकी सभी आवश्यक कानूनी स्वीकृतियों की जांच अवश्य कर लें। इससे भविष्य में किसी भी कानूनी परेशानी या आर्थिक नुकसान से बचा जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *