मोहाली में विधायक कुलजीत रंधावा की ‘टिप्पणी’ पर विवाद: किसानों ने फूंका पुतला, 28 मई तक माफी नहीं मांगी तो राज्यभर में आंदोलन – Mohali News

मोहाली में विधायक कुलजीत रंधावा की ‘टिप्पणी’ पर विवाद:  किसानों ने फूंका पुतला, 28 मई तक माफी नहीं मांगी तो राज्यभर में आंदोलन – Mohali News




मोहाली जिले के डेराबस्सी से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की एक कथित टिप्पणी को लेकर किसान संगठनों और विधायक के बीच उपजा विवाद अब लगातार गहराता जा रहा है। इसके लिए किसान संगठनों ने मोर्चा खोल ​ विधायक के व्यवहार से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने लालड़ू के दप्पर टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर विधायक का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान संगठनों का आरोप है कि हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विधायक रंधावा ने किसान नेताओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे पूरे किसान वर्ग के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। “यह पूरे किसान वर्ग के सम्मान की लड़ाई” इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) के सूबा मीत प्रधान मनप्रीत सिंह अमलाला और गुरविंदर सिंह चौंधेड़ी ने किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि किसान हमेशा अपने हकों और जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष करते आए हैं। किसान नेताओं के खिलाफ की गई कोई भी अभद्र टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे देश के अन्नदाता के सम्मान की लड़ाई है। किसानों के खिलाफ इस तरह के बयान पर उनका संगठन चुप नहीं रहेगा। 28 मई तक नहीं मांगी माफी, तो डेराबस्सी में होगा बड़ा चक्का जाम किसान संगठनों ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए 28 मई 2026 तक का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि सरकार को विधायक के बयान को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करना चाहिए नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर विधायक ने माफी नहीं मांगी, तो 28 मई को डेराबस्सी बस स्टैंड पर पंजाब भर के किसान बड़ा एकत्रीकरण (महापंचायत) करेंगे और आंदोलन का दायरा बढ़ाकर इसे उग्र रूप दिया जाएगा। पंजाब सरकार से कार्रवाई की मांग संयुक्त किसान मोर्चा ने इस गंभीर मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सरकार को अपने विधायक की इस अनुशासनहीनता पर सख्त संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। दप्पर टोल प्लाजा पर हुए इस प्रदर्शन के बाद से पूरे डेराबस्सी क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। किसानों का कहना है कि यदि विधायक ने माफी नहीं मांगी और सरकार ने विधायक पर कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *