जालंधर में सिलाई कारीगर की दोस्त ने ही की हत्या: पत्नी समेत गिरफ्तार, CCTV में ठेले पर शव को ठिकाने लगाते दिखे आरोपी – Jalandhar News

जालंधर में सिलाई कारीगर की दोस्त ने ही की हत्या:  पत्नी समेत गिरफ्तार, CCTV में ठेले पर शव को ठिकाने लगाते दिखे आरोपी – Jalandhar News




जालंधर महानगर के थाना 5 के अंतर्गत आने वाले चौहान कॉलोनी क्षेत्र में एक 28 वर्षीय ​सिलाई कारीगर युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मां ने उसके दोस्त पर हत्या कर शव फेंकने का आरोपी लगाया है। इसके बाद पुलिस ने जांच को तो आरोपी पति पत्नी सीसीटीवी में एक जगह ठेले पर शव ले जाते कैद हुए हैं। इसके बाद आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सोनू कल शाम से लापता था और आज सुबह उसका शव बरामद हुआ। 28 वर्षीय सोनू शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। वह पेशे से सिलाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, सोनू रोज की तरह काम पर गया था और आमतौर पर शाम 5:30 बजे तक घर लौट आता था। लेकिन बीते कल जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए और काफी परेशान थे। मोके पर मिले साक्ष्यों के आधार जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के हाथ लगे सुराग शव मिलने के बाद मृतक की मां ने सोनू के ही एक दोस्त पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना था आरोपी उसके बेटे से पहले भी मारपीट कर चुका था। वह दोस्त भले बने हुए थे लेकिन बेटे से रंजिश रखता था। मौके पर मिले साक्ष्य हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। ऐसे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो अब नया खुलासा हुआ है। पुलिस हत्या के कारणों और कैसे हत्या की इसकी जांच कर रही है।

गली के सीसीटीवी में पत्नी के साथ शव ठिकाने लगाता दिखा आरोपी पुलिस से मां ने सोनू के दोस्त मनदीप सिंह उर्फ बिट्टे पर पुरानी रंजिश का आरोप लगाया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बिट्टे और उसकी पत्नी सोनू के शव को रेहड़े पर ले जाते दिखे। दंपति जुगाड़ू रेहड़े पर शव को रख कर ले जाते दिखाई दे रहे है। मनदीप सिंह पत्नी के साथ रेहड़ी पर शव को लेकर आता है और घटना स्थल पर फेंक कर फरार हो जाता है। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पहले से भगोड़ा, दो साल की काट चुका जेल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को राउंडअप कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। गिरफ्तार आरोपी भगौड़ा भी रह चुका है और उसके बाद 2 साल के लिए जेल भी काट चुका है। वहीं आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।
जानिए– पूरा मामला गली नंबर 5 में मिला शव, हालत देख उड़े होश आज सुबह लोगों ने चौहान कॉलोनी में युलक का शव देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची।ष करीब 8 बजे पुलिस ने परिजनों को फोन कर चौहान कॉलोनी की गली नंबर 5 में बुलाया। जब सोनू की मां मौके पर पहुंचीं, तो वहां बेटे का शव देखकर उनके होश उड़ गए। मां का रो-रोकर बुरा हाल था और उनका कहना था कि शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि सुबह 6 बजे बस्ती शेख में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। इस घटना को लेकर सुबह से परिवार कह रहा था कि बेटे का कत्ल किया गया है और जो व्यक्ति बेटे का शव लेकर आया है उसी ने कत्ल किया है। दोस्त ‘बिट्टे’ पर हत्या का आरोप और पुरानी रंजिश मृतक की मां ने तेजमोहन नगर की गली नंबर 6 के रहने वाले ‘बिट्टे’ नाम के युवक पर सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है। मां का दावा है कि आज सुबह आरोपी बिट्टे ही उनके बेटे के शव को लेकर गली नंबर 5 में पहुंचा था। मां ने बताया कि बिट्टे पहले भी सोनू के साथ 2 से 3 बार बुरी तरह मारपीट कर चुका था। फोन छीनने की भी वारदात आरोपी ने पहले भी कई बार सोनू का मोबाइल फोन जबरन छीना था। पीड़ित मां ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की मां के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दर्ज बयानों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से मिले सबूतों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *