मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट का टायर फटा: लैंडिंग के दौरान हादसा, 150 यात्री थे, सभी सुरक्षित; अकासा फ्लाइट में भी खराबी – Darbhanga News

मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट का टायर फटा:  लैंडिंग के दौरान हादसा, 150 यात्री थे, सभी सुरक्षित; अकासा फ्लाइट में भी खराबी – Darbhanga News




दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट SG115 का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान में 150 यात्री सवार थे। वहीं, अकासा एयर के एक विमान में भी तकनीकी खराबी आने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की नियमित उड़ान सोमवार को रनवे पर उतर रही थी। इसी दौरान विमान का एक टायर फट गया। यात्रियों के अनुसार, लैंडिंग के बाद क्षतिग्रस्त टायर कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा, जिससे विमान के अंदर तेज झटका महसूस हुआ। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर रोक दिया। इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। लगातार दो विमानों में तकनीकी खराबी आने के कारण दरभंगा एयरपोर्ट का उड़ान परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा और कई उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा कर्मी और अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचे विमान के सुरक्षित लैंड करते ही एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन दल और ग्राउंड स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की सूचना नहीं है। खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *