कुत्ते ने चूजा उठाया तो पड़ोसी के घर हवाई फायरिंग: मोगा में मामूली बात पर जानलेवा विवाद, राइफल के साथ पूर्व सरपंच गिरफ्तार – Moga News

कुत्ते ने चूजा उठाया तो पड़ोसी के घर हवाई फायरिंग:  मोगा में मामूली बात पर जानलेवा विवाद, राइफल के साथ पूर्व सरपंच गिरफ्तार – Moga News




मोगा के धर्मकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव चक्क कन्नियां खास में एक पालतू कुत्ते और चूजे को लेकर हुआ मामूली विवाद जानलेवा झड़प में बदल गया। यहां एक पूर्व सरपंच ने गुस्से में आकर अपने पड़ोसी के घर की तरफ अपनी 12 बोर की लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई धर्मकोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव चक्क कन्नियां खास के रहने वाले भगवान सिंह ने बताया कि उन्होंने घर में एक पालतू कुत्ता रखा हुआ है। वहीं, उनके पड़ोस में रहने वाले पूर्व सरपंच रमनदीप सिंह ने अपने घर में मुर्गियां पाल रखी हैं। दो-तीन दिन पहले भगवान सिंह के पालतू कुत्ते ने रमनदीप सिंह के घर से एक चूजा (मुर्गी का बच्चा) उठा लिया था। इसी मामूली सी बात को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव और विवाद चल रहा था। छत पर चढ़कर दागी गोली शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी रंजिश के चलते रविवार सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी पूर्व सरपंच रमनदीप सिंह अपने घर की दूसरी मंजिल (छत) पर चढ़ गया। उसने अपने पिता बलविंदर सिंह की लाइसेंसी 12 बोर की राइफल निकाली और भगवान सिंह के घर के मुख्य गेट को निशाना बनाते हुए हवाई फायर झोंक दिया। अचानक हुई इस फायरिंग से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने दर्ज किया केस, राइफल जब्त घटना की जानकारी मिलते ही धर्मकोट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने पीड़ित भगवान सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी रमनदीप सिंह के खिलाफ BNS की धारा 326(जी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसआई जसवंत राय ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिता की लाइसेंसी 12 बोर की राइफल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की कानूनी तफ्तीश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *