तेजस्वी ने परिवार के साथ राबड़ी आवास खाली किया: लालू-राबड़ी 1 पोलो आवास में हो सकते हैं शिफ्ट; बंगला खाली करने का आज आखिरी दिन – Patna News

तेजस्वी ने परिवार के साथ राबड़ी आवास खाली किया:  लालू-राबड़ी 1 पोलो आवास में हो सकते हैं शिफ्ट; बंगला खाली करने का आज आखिरी दिन – Patna News




तेजस्वी यादव ने सोमवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास खाली कर दिया है। बंगला खाली करने के नोटिस का आज आखिरी दिन है। हालांकि, लालू परिवार का नया ठिकाना क्या होगा, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है। कयास ये लगाया जा रहा है कि फिलहाल लालू-राबड़ी देवी अपने छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ शिफ्ट हो सकते हैं सूत्रों के अनुसार, वह अब 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। ये आवास तेजस्वी यादव को आवंटित हुआ है। आज सुबह लालू, तेजस्वी और राबड़ी कुछ देर के लिए 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे। जरूरी सामान और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद फिर से 1 पोलो रोड के लिए रवाना हो गए। राबड़ी देवी को आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में अभी सिर्फ 70% ही काम हो पाया है। वहां शिफ्ट होने की संभावना कम है। सुबह से ही राबड़ी आवास से सामान शिफ्ट किया जा रहा है। 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले से आई कुछ तस्वीरें देखिए… सरकारी बंगला खाली करने की आज डेडलाइन भवन निर्माण विभाग ने लालू फैमिली को 22 जून को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर आवास खाली करने का निर्देश दिया था। ऐसे में आज सरकारी आवास खाली करने की समय-सीमा का आखिरी दिन है। इससे पहले भी चार बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 29 जून तक आवास खाली नहीं होने पर बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सरकार पहले ही यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर चुकी है, लेकिन राबड़ी देवी के कब्जे में होने के कारण नए आवंटी को अब तक इसका कब्जा नहीं मिल सका है। 39 हार्डिंग रोड वाले बंगले में अभी काम चल रहा है राबड़ी देवी को सरकार ने 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है, लेकिन फिलहाल वहां शिफ्ट होना संभव नहीं माना जा रहा है। बंगले का लगभग 70 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। कई कमरों में पेंटिंग बाकी है, पूरे परिसर की साफ-सफाई पूरी नहीं हुई है, फर्नीचर अभी तक नहीं लगाया गया है। कमरों में एसी भी नहीं लगाए गए हैं। अंदर में गेटों की पेंटिंग का काम भी अधूरा है। लालू प्रसाद यादव के लिए तैयार किए जा रहे विशेष कमरे में भी अभी फर्नीचर और इंटीरियर का काम बाकी है। निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए 50 से अधिक मजदूर लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह आवास पूरी तरह रहने के लिए तैयार नहीं है। 7 दिनों का और समय लग सकता है। कौटिल्य नगर वाले निजी आवास का क्या हाल लालू परिवार का कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास भी अभी निर्माणाधीन है। यहां इलेक्ट्रिकल फिटिंग, इंटीरियर, फॉल्स सीलिंग, फर्नीचर और फिनिशिंग से जुड़े कई काम बाकी हैं। मजदूर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी इसे पूरी तरह तैयार होने में करीब 15 से 20 दिन का समय और लग सकता है। इसलिए फिलहाल यहां शिफ्ट होने की संभावना नहीं है। महुआ बाग वाला घर भी तैयार नहीं लालू परिवार का दूसरा निजी आवास महुआ बाग में भी बन रहा है। यहां भी निर्माण कार्य अभी अधूरा है। भवन के अंदर फिनिशिंग, इंटीरियर, इलेक्ट्रिकल और अन्य कई काम बाकी हैं। जानकारी के मुताबिक इस आवास को पूरी तरह तैयार होने में अभी तीन से चार महीने का समय लग सकता है। ऐसे में फिलहाल यहां शिफ्ट होने का सवाल नहीं उठता। सरकारी सामानों की सूची क्यों मांगी गई राबड़ी देवी के सहायक ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर और विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी सरकारी सामानों की सूची मांगी थी। पत्र में कहा गया है कि आवास खाली करते समय हर सामान का सही मिलान हो सके और भविष्य में किसी तरह का विवाद या भ्रम की स्थिति पैदा न हो। साथ ही इस बात की भी आशंका न रहे कि सरकारी सामान अपने साथ ले जाया गया। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *