किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन, नया रूट प्लान लागू: NH-5 पर निगुलसरी-नथपा के बीच ट्रैफिक के लिए नई समय-सारणी जारी; जानें कब बंद और कब खुला रहेगा हाईवे – Rampur (Shimla) News

किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन, नया रूट प्लान लागू:  NH-5 पर निगुलसरी-नथपा के बीच ट्रैफिक के लिए नई समय-सारणी जारी; जानें कब बंद और कब खुला रहेगा हाईवे – Rampur (Shimla) News


मानसून के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्यों को गति देने के लिए किन्नौर जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। निगुलसरी और नथपा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर ढलान स्थिरीकरण (Slope St

.

सके चलते प्रशासन ने मानसून अवधि के लिए नया यातायात विनियमन (Traffic Regulation) लागू किया है, जिसके तहत दिन में निर्धारित समय के अनुसार ही वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी। सड़क मार्ग पर चलने वाले यात्रियों, विशेषकर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने स्पष्ट समय-सारणी जारी की है।

पर्यटकों से अपील- समय सारिणी देख करें रूट तय

इस नई व्यवस्था के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बाहरी राज्यों और विदेशों से आने वाले सैलानियों को हो सकती है। अतः पर्यटकों और आम यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस पॉइंट को पार करने के लिए अपनी यात्रा की प्लानिंग इसी समय-सारणी को देखकर करें। प्रशासन ने हाईवे बंद रहने की अवधि के दौरान जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।

ध्यान दें: यह है हाईवे बंद और खुलने की Time-Table

हाईवे बंद रहने का समय (नो-ट्रैफिक टाइम):

सुबह 05:30 बजे से 08:30 बजे तक

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

दोपहर 01:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक

शाम 04:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक

हाईवे खुला रहने का समय (यातायात सुचारु):

सुबह 08:30 बजे से 10:30 बजे तक

दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक

दोपहर 03:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक

शाम 05:30 बजे से अगले दिन सुबह 05:30 बजे तक (पूरी रात यातायात खुला रहेगा)

इन वैकल्पिक मार्गों (Alternative Routes) का करें इस्तेमाल

निगुलसरी (निचार/रेकांगपिओ) से आने वाले वाहन: चौरा-सोल्डिंग दायां बैंक (Right Bank) मार्ग का उपयोग करें।

रामपुर और चौरा की ओर से किन्नौर जाने वाले वाहन: बड़ा कंबा रोड के माध्यम से चौरा डायवर्जन का उपयोग कर सकते हैं।

सुरक्षा के लिए सहयोग की अपील: एसडीएम नेहा नेगी

उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) भावानगर नेहा नेगी ने बताया कि निगुलसरी में भूस्खलन का खतरा हमेशा बना रहता है, इसलिए यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले इस गाइडलाइन को अच्छी तरह पढ़ लें और बंद अवधि के दौरान केवल वैकल्पिक मार्गों का ही चयन करें ताकि सुरक्षा कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *