कपूरथला में रंजिश में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या: दोपहर 4 बजे घेरकर किया ताबड़तोड़ हमला, पुलिस ने तीन हमलावरों की पहचान की – Kapurthala News

कपूरथला में रंजिश में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या:  दोपहर 4 बजे घेरकर किया ताबड़तोड़ हमला, पुलिस ने तीन हमलावरों की पहचान की – Kapurthala News




कपूरथला के व्यस्त इलाके लाहौरी गेट में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिन-दिहाड़े कुछ हमलावरों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान लाहौरी गेट के ही रहने वाले जतिंद्र सहगल उर्फ जिंदर के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, यह खूनी वारदात रविवार दोपहर लगभग 4 बजे की है। जतिंद्र सहगल (जिंदर) जब मोहल्ला लाहौरी गेट क्षेत्र में मौजूद था, तभी अचानक आए कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि जतिंद्र को संभलने का मौका मिलता, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जतिंद्र को लहूलुहान करने के बाद आरोपी हथियारों को लहराते हुए मौके से फरार हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम चीख-पुकार सुनकर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत खून से लथपथ जतिंद्र को संभाला और गंभीर हालत में इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस की टीम और उच्चाधिकारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे।

आपसी रंजिश का मामला, 3 हमलावरों की पहचान: डीएसपी डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने इस सनसनीखेज मर्डर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच और चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात आपसी रंजिश (Personal Enmity) का नतीजा लग रही है। डीएसपी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल तीन मुख्य हमलावरों की पहचान कर ली है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *