फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौत: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल; शादी से लौटते समय हुई दुर्घटना – Faridkot News

फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौत:  सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल; शादी से लौटते समय हुई दुर्घटना – Faridkot News




फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर जोड़ियां नहरों के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक कोटकपूरा से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। मृतकों की पहचान डोगर बस्ती निवासी नवजोत सिंह (30),रवि (28) और जसविंदर जस्स (24) के रूप में हुई और तीनों आपस मे गहरे दोस्त थे। जानकारी के अनुसार इस हादसे में नवजोत और उसके साथी जस्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक रवि ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में मृतक नवजोत के चाचा रणजीत सिंह ने बताया कि तीनों कोटकपूरा से एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क के बीचों-बीच एक खराब ट्रक खड़ा था, लेकिन चालक ने न तो उसके इंडिकेटर चालू किए थे और न ही पीछे कोई चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर या अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रात के अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पूर्व पार्षद बब्बी ने हादसे पर जताया शोक इस मामले में पूर्व पार्षद बब्बी भाऊ ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यदि ट्रक के पीछे सुरक्षा संबंधी संकेत लगाए गए होते तो शायद यह हादसा टल सकता था। उन्होंने कहा कि तीनों मृतक गरीब परिवारों से थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर खराब वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *