BCA छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान: अबोहर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मानसिक तनाव से था परेशान – Abohar News

BCA छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:  अबोहर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मानसिक तनाव से था परेशान – Abohar News




अबोहर में एक बी.सी.ए. छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निहालखेड़ा निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र कालूराम के रूप में हुई है। यह घटना गांव चूहड़ीवाला धन्ना और निहालखेड़ा के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। शुक्रवार को गांव चूहड़ीवाला धन्ना के पास रेलवे किलोमीटर संख्या 18 पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइनों के बीच पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता कालूराम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे पवन कुमार के रूप में की। इसके बाद जीआरपी थाना के एएसआई बलदेव सिंह ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई। पिता बोले- बेटा BCA कर रहा था पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि पवन कुमार बी.सी.ए. की पढ़ाई कर रहा था। वह पेंटिंग कला में भी प्रतिभाशाली था और उसकी कलाकृतियों की लोग सराहना करते थे। परिजनों के अनुसार, पवन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। गुरुवार देर रात वह घर से निकल गया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन परिवार को उसके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *