राम रहीम के सिरसा डेरे का नया लुक,हनीप्रीत संग उद्घाटन: VIDEO में हाथ जोड़े मुस्कुरातीं नजर आईं; पैरोल खत्म होने के बाद जेल लौटा डेरा प्रमुख – Sirsa News

राम रहीम के सिरसा डेरे का नया लुक,हनीप्रीत संग उद्घाटन:  VIDEO में हाथ जोड़े मुस्कुरातीं नजर आईं; पैरोल खत्म होने के बाद जेल लौटा डेरा प्रमुख – Sirsa News


सिरसा डेरा सच्चा सौदा के पुराने डेरे के नवीनीकरण का उद्घाटन करते हुए डेरा प्रमुख राम रहीम। शुक्रवार शाम को राम रहीम जेल लौट गया।

सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने पैरोल खत्म होने से एक दिन पहले पुराने डेरे के रेनोवेशन (नवीनीकरण) का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह की तीन बातें खास रहीं। पहली समारोह में हनीप्रीत इंसा सबसे आगे दिखीं। हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा

.

दूसरी बात यह है कि पैरोल पर आने के बाद राम रहीम पहली बार पब्लिकली दिखाई दिया। अभी तक जितनी बार भी वह जेल से बाहर आया, डेरे के अंदर ही रहा या वीडियो के जरिए अनुयायियों से प्रवचन दिए। तीसरी बात यह कि इस डेरे का रेनोवेशन उसने खुद अपने सामने कराया है।

इसमें अब कई सुविधाएं बढ़ाई गईं हैं। तीन विशाल गेट लगाए गए हैं। साध-संगत के लिए होटल भी बनाया गया है, जहां पर वे ठहर सकेंगे। इसके चारों ओर गेट पर हाथी की प्रतिमा बनाई गई है, जो देखने में ही आकर्षित करते हैं। हालांकि, अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है।

डेरा संगत की सेवा के लिए खोल दिया है। इसकी कुछ फोटो भी सामने आईं हैं। शुक्रवार शाम को राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल लौट गया।

डेरे के रेनोवेशन के कुछ PHOTOS…

सिरसा के पुराने डेरे का उद्घाटन करते हुए डेरा प्रमुख राम रहीम। बगल में हनीप्रीत हाथ जोड़े और खिलखिलाकर हंसते दिख रही हैं।

उद्धाटन के समय हनीप्रीत हाथ जोड़े खड़ी रहीं।

उद्धाटन के समय हनीप्रीत हाथ जोड़े खड़ी रहीं।

डेरा प्रमुख ने खुद ही धकेल कर डेरे का द्वार खोला। इस दौरान अनुयायी बेहद खुश दिखे।

डेरा प्रमुख ने खुद ही धकेल कर डेरे का द्वार खोला। इस दौरान अनुयायी बेहद खुश दिखे।

पहले क्या था और अब क्या बदलाव किया…

  • शाह मस्ताना के समय किया गया था निर्माण: सिरसा के इस डेरे का निर्माण शाह मस्ताना के समय किया गया था। शाह सतनाम भी इस डेरे से ताउम्र जुड़े रहे। राम रहीम द्वारा गद्दीनशीन होने के बाद यहां से कुछ दूर आगे नए डेरे का निर्माण किया गया। मगर, विवादों में घिरे राम रहीम के जेल चले जाने के बाद पुराना डेरा ही डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अनुयायियों का केंद्र बन गया। इसके बाद नए और पुराने डेरे के प्रेमियों की जमात खड़ी होनी शुरू हो गई।
  • पैरोल पर आने के बाद डेरा प्रमुख ने खुद कराया रेनोवेशन: 26 मई 2026 को डेरा प्रमुख ने पैरोल पर आने के बाद पुराने डेरे का रेनोवेशन को गति दिलवाई। इससे पुराने डेरे से जुड़े अनुयायी काफी खुश है। डेरा प्रबंधन ने पुराने डेरे के एंट्री द्वारों में बदलाव करते हुए भव्य रूप दिया है। पास में एक भव्य कैंटीन का भी निर्माण किया गया है। डेरा प्रमुख ने सारा काम अपनी देख-रेख में करवाया है।
  • अभी भी काफी काम बाकी, साध-संगल के खोला: डेरे से जुड़ें लोगों के मुताबिक, पिछली बार जनवरी में पैरोल पर आने के बाद डेरा प्रमुख ने रेनोवेशन का काम शुरू करवाया था। पहले यहां पर साधारण प्रवेश द्वार बने हुए थे। मगर, अब नया रुप दिया गया है। हालांकि अभी काफी काम बाकी है, लेकिन डेरा प्रमुख ने गुरुवार को इसे साध-संगत को समर्पित कर दिया।

रेनोवेशन के बाद डेरे की कुछ तस्वीरें….

पुराने डेरे के द्वार को भव्य लुक दिया गया है।

पुराने डेरे के द्वार को भव्य लुक दिया गया है।

डेरे में बनाई गई कैंटीन, जिसकी भव्यता देखते ही बनती है।

डेरे में बनाई गई कैंटीन, जिसकी भव्यता देखते ही बनती है।

पुराने डेरे का रेनोवेशन के बाद अंदर का दृश्य।

पुराने डेरे का रेनोवेशन के बाद अंदर का दृश्य।

डेरे के उद्घाटन के समय मौजूद साध-संगत की भीड़

डेरे के उद्घाटन के समय मौजूद साध-संगत की भीड़

पुराने डेरे का अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है।

पुराने डेरे का अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है।

अब तक 16 बार पैरोल-फरलो पर जेल से बाहर आ चुका डेरा प्रमुख

साध्वियों के यौन उत्पीड़न में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम की ये 16वीं पैरोल या फरलो है। इस साल के पहले 5 महीनों में ही वह दूसरी बार जेल से बाहर आया है। जनवरी-2026 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी और वह फरवरी में ही वापस जेल लौटा था। वर्ष 2017 में सजा होने के बाद डेरा प्रमुख को इससे पहले 16 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है।

क्या होती हैं पैरोल-फरलो, जिन पर राम रहीम बाहर आता है…

पैरोल: अगर कैदी ने अपनी सजा का एक हिस्सा पूरा कर लिया है, तो उसे पैरोल मिल सकती है। स्पेशल कंडीशंस में ही कैदियों को पैरोल मिलती है, जैसे- परिवार में किसी की मृत्यु हो जाए या बीमारी हो, किसी करीबी की शादी हो, या अन्य जरूरी वजह हों। पैरोल 2 तरह की होती है- रेगुलर और कस्टडी। रेगुलर पैरोल में कैदी आजाद रह सकता है, लेकिन कस्टडी पैरोल में कैदी के साथ पुलिस होती है।

फरलो के बारे में भी जानिए: फरलो के लिए कैदी को किसी तरह की स्पेशल कंडीशन की जरूरत नहीं होती है। यह उसका कानूनी अधिकार है। हर राज्य ने फरलो के लिए अपने रूल्स और गाइडलाइंस बनाई हैं। कई राज्यों के रूल्स और गाइडलाइंस कमोबेश एक जैसे ही हैं, केवल फरलो पाने की प्रोसेस अलग-अलग है।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें

राम रहीम फिर जेल से बाहर आया:9 साल में 16वीं बार पैरोल; रोहतक जेल से 8 गाड़ियां लेकर निकलीं, सिरसा डेरे पहुंचा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। वह 30 दिन की पैरोल पर मंगलवार (26 मई) सुबह 6.30 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से निकला और करीब सवा 9 बजे सिरसा डेरे पहुंच गया। उसके काफिले में 8 महंगी गाड़ियां शामिल थीं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *