एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार: भाई ने भोपाल में मुखाग्नि दी, दिल्ली AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया – Bhopal News

एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार:  भाई ने भोपाल में मुखाग्नि दी, दिल्ली AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया – Bhopal News




भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। भदभदा श्मशान घाट में एक्ट्रेस के भाई मेजर हर्षित ने ट्विशा को मुखाग्नि दी। इस दौरान ट्विशा की मां और परिवार रोते रहे। इससे पहले रविवार को ही दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। भोपाल AIIMS में करीब 3 घंटे चली प्रक्रिया के बाद टीम भोपाल से रवाना हो गई। 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सैंपल और रिकॉर्ड लेकर कल लौटेगी AIIMS दिल्ली की टीम नई दिल्ली AIIMS के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्विशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा कि कुछ प्रयोगशाला जांच जैसे हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा का एनालिसिस किया जाना बाकी है। AIIMS दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम नमूने, फोटोग्राफ, वीडियो और लिखित निष्कर्षों के साथ सोमवार को लौटेगी। ट्विशा के अंतिम संस्कार की 3 तस्वीरें शवयात्रा की 3 तस्वीरें सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस को स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी। ट्विशा के पति समर्थ को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है। साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। भोपाल कोर्ट में सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच CBI से कराने पर सहमति दे दी है। गिरिबाला के घर पहुंची थी एम्स की टीम दिल्ली एम्स की टीम ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। उस समय वह अपने वकील एनोश जॉर्ज कारलो के साथ मौजूद थीं। हालांकि वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं। पति 7 दिन की रिमांड पर, बोला- रिश्ते सामान्य थे भोपाल पुलिस की 7 दिन की रिमांड पर चल रहे समर्थ सिंह ने पूछताछ में कहा कि शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे। उसने बताया कि प्रेग्नेंसी की पुष्टि के बाद ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आने लगा और वह अक्सर कहती थी कि ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी होने के कारण घरेलू जीवन उसके लिए मुश्किल है। समर्थ के मुताबिक, इसी दौरान दोनों के बीच तनाव बढ़ा। समर्थ ने बताया कि 12 मई की शाम ट्विशा पार्लर से लौटने के बाद दोनों ने साथ वॉक की, खाना खाया और कुछ देर साथ समय बिताया। बाद में वह नीचे जाकर परिवार से बात करने लगी। कुछ देर बाद मां का फोन आया कि ट्विशा परेशान होकर रो रही है। इसके बाद परिवार ने उसे छत पर देखा, जहां वह फंदे पर लटकी मिली। समर्थ ने दावा किया कि उसे नीचे उतारकर सीपीआर दिया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी खुद को बचाने के लिए भ्रामक जानकारी दे सकता है। घटना वाले दिन की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम को लेकर उससे विस्तार से पूछताछ जारी है। खबर से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *