धर्मेंद्र प्रधान बोले- कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की B टीम: CJP ने नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा था
- Hindi News
- National
- Dharmendra Pradhan CJP B Team Of Disruptive Elements Rahul Gandhi Neet Paper Leak
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को दहशतगर्तों की B टीम बताया। CJP नीट पेपर लीक का विरोध कर रहा है और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहा है।
मीडिया संस्थान NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- जिन्हें डेमोक्रेसी में रिजेक्ट कर दिया गया था, वे भेष बदलकर आए हैं और अब सिस्टम के पीछे पड़े हैं। वे उन लोगों के लिए नारे लगाते हैं जो देश को बांटना चाहते हैं। उनकी पहचान हो गई है।
वहीं राहुल गांधी की कोटा में रैली को लेकर प्रधान ने कहा- विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है। लेकिन री-एग्जाम से तीन दिन पहले कोटा में जाकर दहशत पैदा करते हैं स्टूडेंट्स के मन में भय पैदा करते हैं। उनकी मंशा थी कि 21 की परीक्षा खराब हो जाए।
BJP नेता ने कहा कि कुछ लोगों को देश की तरक्की पर भरोसा नहीं है। प्रधान ने 3 मई को नीट का पेपर लीक होने के बाद 21 जून को हुए री-एग्जाम को सफल बताया। उन्होंने पेपर लीक में शामिल पाए गए टीचरों की भी आलोचना की और उन्हें रक्षक शिक्षकों को भक्षक बताया।

प्रधान के इंटरव्यू की खास बातें…
- स्टूडेंट्स के सुसाइड पर राजनीति- सुसाइड करने वाले बच्चों की फोटो लगाकर राजनीति करना कांग्रेस का निम्न स्तर का काम है। परीक्षा से 2-3 दिन पहले सुसाइड करने वाले बच्चों की लिस्ट निकालते हैं, इससे घिनौना कम कुछ नहीं हो सकता है। राहुल गांधी या कांग्रेस की तरफ से सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक भी पॉजिटिव सुझाव नहीं मिला है।
- अबू धाबी सेंटर विवाद पर- स्टूडेंट के पिता ने खुद अबू धाबी सेंटर मांगा था। जब यह मामला सामने आया तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुछ ही घंटों में एक्शन लिया और सेंटर बदलकर नागपुर कर दिया। NTA ने जब फैक्ट सामने आकर बताए इसके बाद से राहुल मुंह छिपाकर घूम रहे हैं।


