मोहाली में 1.5 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर नाकाबंदी देख भागने पर हुआ शक, यूपी का है आरोपी – Mohali News

मोहाली में 1.5 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार:  अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर नाकाबंदी देख भागने पर हुआ शक, यूपी का है आरोपी – Mohali News




मोहाली के लालड़ू थाना पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लेहली टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक एक्टिवा सवार युवक को 1 किलो 500 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद कैफ (निवासी मोहकमपुर, जिला बलरामपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 50 के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चरस को सील कर दिया। लालड़ू थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कैफ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से जांच कर रही है कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस देख भगने लगा आरोपी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे लेहली चौकी प्रभारी एसआई गुरविंदर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अंबाला की तरफ से आ रहा एक एक्टिवा सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। उसने अपने कंधे पर टंगे काले रंग के बैग को सड़क किनारे खड्ड में फेंका और यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश करने लगा। पीछा कर पकड़ा, बैग से मिली चरस मुस्तैद पुलिस टीम ने शक होने पर तुरंत पीछा किया और युवक को मौके पर ही दबोच लिया। जब पुलिस ने खड्ड में फेंके गए बैग की तलाशी ली, तो उसमें एक पारदर्शी लिफाफे में काले रंग का ठोस पदार्थ मिला। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर उसके चरस होने की पुष्टि हुई, जिसका वजन इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर 1.5 किलो निकला। आरोपी इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *