लुधियाना में PPCB के खिलाफ हुआ उद्योग जगत: बेबुनियाद नोटिस के विरोध में आज फोकल पॉइंट पर PPCB दफ़्तर के बाहर धरना, 13 प्रमुख एसोसिएशन होंगी शामिल – Ludhiana News

लुधियाना में PPCB के खिलाफ हुआ उद्योग जगत:  बेबुनियाद नोटिस के विरोध में आज फोकल पॉइंट पर PPCB दफ़्तर के बाहर धरना, 13 प्रमुख एसोसिएशन होंगी शामिल – Ludhiana News



पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की कार्यप्रणाली और कथित उत्पीड़न के खिलाफ लुधियाना के उद्योग जगत ने मोर्चा खोल दिया है। PPCB द्वारा औद्योगिक इकाइयों को भेजे जा रहे बेबुनियाद कारण बताओ नोटिस और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने के विरोध में आ

.

सुबह 11 बजे शुरू होगा प्रदर्शन

बोर्ड की नीतियों और अधिकारियों की कथित मनमानी के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन आज ठीक सुबह 11 बजे फोकल पॉइंट स्थित PPCB कार्यालय के सामने आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शहर के सभी उद्योगपतियों से अपील की है कि वे भारी संख्या में इस धरने में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाएं और उद्योग की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

उद्योग जगत की एक सुर में मांग बंद हो प्रताड़ना

उद्योगपतियों का आरोप है कि PPCB बिना किसी ठोस आधार के औद्योगिक इकाइयों को नोटिस थमा रहा है जिससे न केवल उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है बल्कि मानसिक उत्पीड़न भी झेलना पड़ रहा है। इस धरने का मुख्य उद्देश्य बोर्ड तक यह कड़ा संदेश पहुंचाना है कि उद्योगों का यह उत्पीड़न अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस विशाल प्रदर्शन में लुधियाना की सभी प्रमुख औद्योगिक संस्थाएं एक मंच पर आ गई हैं। धरने को जिन एसोसिएशन का सीधा समर्थन प्राप्त है जिसमे यूनाइटेड साइकिल्स एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (UCPMA),फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (FICO),फास्टनर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ,एसोसिएशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रियल अंडरटेकिंग्स,एपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पंजाब),इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ इंडिया,फास्टनर्स सप्लायर्स एसोसिएशन,लघु उद्योग भारती लुधियाना,लुधियाना स्टील ब्रोकर्स वेलफेयर एसोसिएशन ,लुधियाना वायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ,लुधियाना हैंड टूल्स एसोसिएशन,स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन,स्मॉल स्केल मिलर गंज वेलफेयर एसोसिएशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *