खरड़ में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी: मास्टर की से 10 सेकंड में वारदात, CCTV में कैद हुआ आरोपी – Kharar News

खरड़ में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी:  मास्टर की से 10 सेकंड में वारदात, CCTV में कैद हुआ आरोपी – Kharar News



खरड़ के न्यू गार्डन कॉलोनी में एक एक्टिवा चोरी का मामला सामने आया है। भावेश मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल आनंद के बेटे हितेश आनंद की एक्टिवा उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। यह घटना 20 जून की रात को हुई। हितेश आनंद रात करीब 8:40 बजे अपनी दुकान से घर लौटे

.

लगभग आधे घंटे बाद, जब परिवार के सदस्य बाहर निकले, तो स्कूटर गायब था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में रात 9:03 बजे एक युवक को मात्र 10 सेकंड के भीतर स्कूटर चोरी करते हुए देखा गया। आरोपी के पास मास्टर की थी।

वारदात CCTV में कैद

उसने स्कूटर को मौके पर स्टार्ट करने के बजाय पहले कुछ दूरी तक घसीटा, फिर उसे स्टार्ट कर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई है। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खरड़ शहर में वाहन चोरी और स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं से आम नागरिक चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त, नाकाबंदी और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *