भक्ति-प्रेम से प्रभु हर लेते हैं कष्ट : शास्त्री – Amritsar News

भक्ति-प्रेम से प्रभु हर लेते हैं कष्ट : शास्त्री – Amritsar News




लोहगढ़ गेट स्थित सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा रविवार को संपन्न हो गई। पं. देवानंद शास्त्री ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की सच्ची मित्रता, त्याग और प्रेम का भावपूर्ण चित्रण किया। कथा के दौरान संजीव खन्ना अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने हवन-यज्ञ में परिवार की सुख-शांति के लिए आहुतियां डालीं। शास्त्री ने कहा कि सच्ची भक्ति और निष्कपट प्रेम से भगवान भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। इसके बाद परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक ने जीवन की नश्वरता और धर्म मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को मोक्ष की ओर अग्रसर करता है । इस मौके पर पं. मदन लाल, महंत रमन कुमार, कमल शर्मा, अश्विनी खन्ना, राजेंद्र, संयम शर्मा समेत भक्तजन मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *